फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: एक दिन में लगी चार जगह आग, नगर सेना के जवानों ने संभाली कमान, देखें वीडियो

Thu, 05 Mar 2026 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

एक ओर जहां पूरा शहर होली पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने में जुटा हुआ था, वहीं पर नगर सेना के जवान जंगल में असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाई गई आग को बुझाने में जुटी हुई थी, वहीं एक बाइक भी देर शाम एयरपोर्ट के पास जल गई, जहां जवानों ने आग को बुझाने के साथ ही बड़ी घटना होने से बचा लिया।

मामले की जानकारी देते हुए नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल ने बताया कि होली के दिन शहर के अलग-अलग जंगलों में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई, सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए जवान चले गए। बास्तर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकवाली में अज्ञात लोगों ने झाड़ियां में आग लगाई, उसके बाद ग्राम कलचा के जंगल में आग लग, महकापाल के निलगिरी प्लांट में भी आग लगी हुई थी। 

इसके अलावा शाम को कुम्हारपारा एयरपोर्ट के सामने एक मोटरसाइकिल में आग लग गई थी, जिसके बाद जवान बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया। जहां एक बड़ी घटना होने से टल गई, एक दिन में चार जगह आग लगने के चलते जवानों द्वारा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसका कारण था कि समय पर जवानों को पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  जलती बाइक को बुझाते जवान-  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें