फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में मां परमेश्वरी जयंती: देवांगन समाज का भव्य आयोजन...कलश यात्रा निकली, सांसद ने की बड़ी घोषणाएं

Fri, 23 Jan 2026 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

कोंडागांव जिले में देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी जयंती का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन कोंडागांव पहुंचे। देवांगन समाज जिलाध्यक्ष सुरेश देवांगन ने बताया कि जयंती के विशेष कार्यक्रम के तहत चौपाटी मैदान में समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां से पारंपरिक विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 
    कलश यात्रा कलेक्ट्रेट के बगल स्थित मैदान तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ और मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महेश कश्यप, लता उसेंडी और मोहन मरकाम की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से आयोजन को विशेष महत्व मिला और समाजजनों में उत्साह देखा गया। देवांगन समाज जिलाध्यक्ष सुरेश देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यों की सराहना की और समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
     बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंच से मां परमेश्वरी देवी मंदिर निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिससे समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने देवांगन समाज के लिए एक सुसज्जित और उत्कृष्ट भवन निर्माण की सौगात देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें