फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: जिले के हितग्राहियों को एक साथ 3 महीने के चावल का किया जा रहा वितरण और भंडारण

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Fri, 17 Apr 2026 07:26 PM IST

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारी पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन एक साथ देने राज्य शासन के द्वारा निर्देश दिया गया हैं,जिसको लेकर राजनांदगांव जिले में भी प्रशासन के द्वारा चावल का भंडारण राशन दुकानों में किया जा रहा हैं,राजनांदगांव जिले के लगभग ढाई सौ से अधिक राशन दुकानों में भंडारण किया जा चुका है और अन्य जिले के राशन दुकानों में भंडारण का कार्य किया जा रहा हैं।

राज्य शासन के द्वारा हितग्राहियों को सुविधा देने के लिए तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा हैं,जिसमें अप्रैल से जून तक का चावल एक मुफ्त एक साथ दिया जाएगा,चावल उत्सव के रूप में इसे मनाया जा रहा हैं,राज्य शासन के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले के राशन दुकानों में भी चावलों का भंडारण किया जा रहा है और हितग्राहियों को वितरण किया जा रहा हैं,छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत राशन कार्ड धारी को खाद्यान्न चावल का वितरण किया जाता हैं,वही इसको लेकर जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया कि वर्तमान में 3 महीने के चावल का एक साथ वितरण करने का निर्देश आया हैं,इसमें लगभग ढाई सौ से 300 दुकानों में पूर्ण रूप से चावल का भंडारण हो चुका हैं,जहां 3 महीने का एक मुफ्त चावल का वितरण किया जा रहा हैं,जो बचे हुए शेष राशन दुकान है 200 राशन दुकान में शेष हैं,जहां 3 महीने के अनुरूप भंडारण नहीं हुआ हैं,वहां भी हम अप्रैल महीने तक पूर्ण रूप से भंडारण कर देंगे।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें