फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगलपुर: तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराई, टक्कर के बाद ट्रक में घुसा बाइक सवार युवक, मौके पर ही हुई मौत

Sun, 05 Apr 2026 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के पिव्ही 34 में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार गाय से जा टकराया, घटना के तत्काल बाद युवक अपने बाइक के साथ सामने से आ रही ट्रक में जा टकराई, इस हादसे में युवक की मौत हो गई, वही इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि पखांजूर निवासी बबलू किसी काम से अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहा था कि अचानक से कुछ ही मीटर आगे ही गया था कि अचानक से सामने गाय आ गई, बाइक सवार जब तक संभल पाता युवक गाय से जा टकराया, घटना के तत्काल बाद युवक मोटरसाइकिल समेत सामने से आ रही ट्रक में जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिजन भी पहुँचे, जहाँ युवक के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें