फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, पीटीएस मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

Thu, 13 Aug 2026 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनंदगांव

राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। कलेक्टर जितेंद्र यादव की मौजूदगी में पुलिस जवानों, अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रमों का अभ्यास किया।

रिहर्सल के दौरान परेड की पूरी प्रक्रिया को मुख्य समारोह की तर्ज पर दोहराया गया। विभिन्न प्लाटून ने अनुशासन के साथ परेड का अभ्यास किया। साथ ही मुख्य अतिथि के आगमन, मंच व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और वीरता पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

स्कूली विद्यार्थियों ने भी किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की भूमिका और मंच संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

परेड से लेकर मंच व्यवस्था तक तैयारियों की जांच
फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को पहले ही जांचा गया। पीटीएस मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर सुरक्षा, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों की व्यवस्था का अंतिम परीक्षण भी किया गया। रिहर्सल के जरिए आयोजन से जुड़ी कमियों को समय रहते दूर करने की तैयारीकी गई है। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें