CG Deputy CM arun Sao: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह विधि और विधायी कार्य मंत्री अरुण साव ने आज अचानक बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे। उच्च न्यायालय में अपने वकालत के दिनों के पुराने अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की। इस दौरान पुरानी यादें ताजा हो गईं। अपने दोस्तों के बीच कोर्ट कैंपस में ही जमकर ठहाके लगे।