फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीएम मोदी की अपील पर सीएम साय बोले- कम खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग

पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध की वजह से विश्व में जारी वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में लोग ईंधन की बचत करें। पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। इस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पीएम मोदी की शानदार सलाह है। सीएम साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्द की स्थिति जारी है। इस का सभी देशों पर असर हो रहा है। कोई देश अछूता नहीं है। पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए। इसके लिये हमें कोशिश करनी चाहिए। शादियों के लिये सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम से कम उपयोग करें। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे उपाय बताएं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें