फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के अवसर पर प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, शराब बिक्री बंद रखने और संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें