छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड केस में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी का प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है। आज उच्च न्यायालय ने मेरे विरुद्ध बिना सुनवाई का अवसर दिए सीबीआई की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है।