फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छत्तीसगढ़ में फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिये बनेगी विशेषज्ञ वैज्ञानिक टीम: शिवराज सिंह ने किया एलान

अब किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही कृषि समस्याओं को लेकर केंद्रीय कमेटी बनाई जायेगी। ये घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रायलय में आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में की। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह ये कमेटी गठित की जायेगी। इसमें वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी समेत प्रशासनिक अफसर शामिल किये जाएंगे। वैज्ञानिक पद्धति से सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। ये कृषि विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ के जलवायु के अनुसार धान के किस्म लगाने का सुझाव देंगे। इसके अलावा तिलहन दाल की फसल के लिए भी किसानों को प्रेरित करेंगे। सरकार भी इन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए तैयार है, जिसके कारण किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें