फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, कोंडागांव में खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन

अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 04:07 PM IST

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 29 से 31 अगस्त तक फिट इंडिया मूवमेंट से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई थी। वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि जिले में 29 अगस्त को विकासनगर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान फिट इंडिया शपथ और फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। 30 अगस्त को फिट इंडिया पेंटिंग प्रतियोगिता और जूडो, कराटे, बैडमिंटन, टेबल टेनिस जैसे इंडोर गेम्स आयोजित होंगे। 31 अगस्त को "Sunday on Cycle" के तहत साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो विकासनगर स्टेडियम से शुरू होकर अंबेडकर चौक, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, डॉ. भंज क्लिनिक, कनेरा रोड, और इंडियन गैस कार्यालय होते हुए पुनः विकासनगर स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसके अतिरिक्त, गुण्डाधुर कॉलेज में रस्साकसी, रस्सीकूद, फिट इंडिया पेंटिंग, और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं होंगी। जवाहर नवोदय, बालक स्कूल, कन्या स्कूल, और आत्मानंद स्कूल, जामकोटपारा में भी पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें