सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जनजीवन प्रभावित है। रोजमर्रा की जरूरत के लिए लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को उफनते नाले में बर्तन के जरिए पार करते नजर आ रहे हैं। केरलापाल क्षेत्र के पोंगाभेज्जि में उफनते नाले से बर्तन में बच्चों को रखकर तेज बहाव में नल को पार करने का एक वीडियो सामने आया है। नाले का बहाव इतना ज्यादा है कि थोड़ी सी भी चूक हुई तो अनहोनी हो सकती है। पोंगाभेज्जी इलाके में यह समस्या अब आम हो चली है क्योंकि आजादी के बाद से आज तक इस नाले में पुल नहीं बन पाया। आलम यह है कि जब किसी गर्भवती महिला या डेंगू ,मलेरिया और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज को अस्पताल जाने के लिए उस पार करना होता है तभी ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।