फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Republic Day 2025; सीएम साय बोले- नक्सलवाद को खात्मे करने हम संकल्पित, जवान लगातार प्रहार कर कमजोर कर रहे नक्सलवाद की जड़ें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस पर जनता के नाम दिये संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कैंसर रूपी नक्सलवाद के खात्मे के लिये दृढ़ संकल्पित है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलवाद के जड़ों पर लगातार प्रहार कर उसे कमजोर कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जब बस्तर आए तो वहां गुंडम गांव की बुजुर्ग मां ने उन्हें वनोपज की टोकरी भेंटकर नक्सलवाद का समूल नाश करने की बात कही थी। ऐसे में जब सरकार का इरादा, जवानों का हौसला और जनता का संकल्प मिल जाता है, तो कोई भी हिंसक विचारधारा टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं,इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान है, जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। साथ ही उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान में गुरु घासीदास के समतामूलक संदेश, शहीद वीर नारायण सिंह जी की संघर्ष की गाथा, पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के छुआछूत विरोधी संघर्ष जैसे आदर्श निहित हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें