फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: बसंत अग्रवाल बोले- जानकी प्राण प्रतिष्ठा और श्री श्याम बाबा महोत्सव 19 से, होगी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी की ओर से श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव और श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 19 जनवरी को संध्या पांच बजे से मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी रायपुर में विशाल भंडारा (भोजन प्रसादी) और संध्या छह बजे से श्याम बाबा का भव्य महोत्सव होगा। यह पावन धार्मिक आयोजन समाजसेवी बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य महोत्सव का आयोजन करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी के भाव के साथ, पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक- मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थान, रायपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज 'पागल' एवं विनय अग्रवाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें