राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस दिया है। अगर इसमें कुछ फैसला आता है तो बड़ी बात होगी।