Raipur News: NSUI Protest against RSU Vice Chancellor: एनएसयूआई ने शुक्रवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में लगातार हो रही लापरवाही और छात्र-विरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन के सामने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। संगठन के कार्यकर्ता परिसर में 'ए,बी,सी,डी'का पोस्टर लेकर पहुंचे। कुलपति और कुलसचिव को प्रतीकात्मक स्वरूप 'ए,बी,सी,डी' और पहाड़ा पढ़ाया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को उजागर कर जोरदार तरीके से विरोध जताया।