फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raigarh Nikay Chunav Results 2025: रायगढ़ में चाय वाला बना महापौर

Raigarh Nikay Chunav Results 2025: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नगर निगम सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां पर पहली बार एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। शहर में पहली बार चाय वाला एक आम आदमी शहर का प्रथम नागरिक बनने जा रहा है। जी हां चाय वाला रायगढ़ का मेयर बनेगा। बीजेपी के मेयर उम्मीदवार जीवर्धन सिंह चौहान ने रिकॉर्ड मतों से विजयश्री हासिल की है। वे पिछले 29 साल से बीजेपी कार्यकर्ता हैं। चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। जीवर्धन सिंह चौहान रायगढ़ शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। नगरीरय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय उनकी दुकान में गये थे। उन्होंने वहां पर अपने हाथों से चाय बनाई थी। उसके पहले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी उनकी दुकान में चाय बनाई थी। मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें जीताने के लिये पूरी ताकत लगा दी थी। क्योंकि कहीं न कहीं उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें