फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएम नरेंद्र मोदी को देखने उमड़ी भारी भीड़, खुली जीप में सवार होकर पहुंचे प्रधानमंत्री, लोगों का किया अभिवादन

ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 10:57 PM IST

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार को बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रथ पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी मौजूद रहे। लोग पीएम मोदी को नजदीक से देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे। जनता की भारी भीड़ ने मोदी-मोदी... के नारे लगाए। इस पर प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। रथ के आगे आगे प्रदेश की नारी शक्ति छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रही थी। नारी शक्ति हाथ में महिला आरक्षण लागू होने के लिए आभार एवं फ्लेक्स भी लिए थे। वहां मौजूद एक युवती ने अपने हाथों पर मेहंदी से मोदी सरकार में चल रही योजनाओं को लिखा और धन्यवाद दिया। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में दिव्यांग भी पहुंचे एक दिव्यांग को उनके परिजन गोदी में उठाकर लाए। हेलीपेड के दोनों ओर हजारों की संख्या में जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए, प्रधानमंत्री मोदी ने उनका अभिनंदन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें