कोंडागांव में जिला मुख्यालय सहित सभी गांवों और कस्बों में नवरात्रि का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर देवी दुर्गा के दर्शन किए और पारंपरिक नृत्य व गरबा में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी कई पंडालों में उपस्थित रहीं। उन्होंने माता के दर्शन के साथ भक्तों के संग गरबा नृत्य किया, जिसे देख श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा कि वह हर वर्ष इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं और माता रानी से क्षेत्र के लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हैं।