मरवाही विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को टिकट देने से कई नेता नाराज हो गए हैं। कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव के विरोध में कांग्रेस के ही दर्जनों आदिवासी नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ध्रुव को बाहरी और थोपा प्रत्याशी बताते हुए अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर दिया। साथ ही उन्होंने बैठक भी तय की है।