फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

Digvijay Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 01:28 PM IST

कोण्डागांव में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने थाना पुंगारपाल क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उत्तर बस्तर रेंज के डीआईजी अमित तुकाराम कामले और कोण्डागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रूपेश कुमार डाण्डे और कौशलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में गठित इस टीम ने ग्राम कुदूर, दीपाकोड़ेनार और तुमड़ीवाल के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बरामद सामग्री 1. भरमार बंदूक - 14 नग 2. टिफिन बम - 14 नग 3. प्रेशर कुकर - 02 नग 4. नक्सली साहित्य 5. रस्सा - 01 बंडल 6. अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जंगलों में छुपाई गई सामग्री बरामद की गई। यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों को कमजोर करने में अहम साबित होगी। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें