Avneet Singh on CAIT Chhattisgarh: हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ इकाई ने दीपावली के दूसरे दिन अपने प्रदेश कार्यालय पंडरी बस स्टैंड रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। मीडिया से चर्चा में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश समन्वयक एवं युवा प्रभारी अवनीत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रायपुर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से व्यापारी शामिल हुए। सब ने आपस में मिलकर एक दूसरे से दीवाली की खुशियां बाटी। एक दूसरे को बधाई और शुभकामनायें देकर उमंग और उत्साह के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया।