फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करी के सरगना समेत छह गिरफ्तार, 22 मवेशी बरामद

जशपुर पुलिस ने एक बार फिर से पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात पशु तस्कर सरगना जसीम शाह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोरो घाटी के घने जंगलों में पुलिस द्वारा रातभर रेकी कर 22 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया गया। पूछताछ में पता चला कि जसिम शाह इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड था। सलेम खान और सरवर आलम उसके लिए मवेशी खरीदते थे, जबकि जैयुल खान और गोपाल राम उनके लिए काम करते थे। मुकुंद राम यादव स्थानीय ग्रामों से मवेशी इकट्ठा कर जंगल तक पहुंचाने का कार्य करता था। गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने नेशनल हाईवे 43 पर नारा लगाते हुए कहा, "पशु तस्करी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।" यह नारा तस्करों की निराशा और पुलिस की सतर्कता को दर्शाता है। मवेशियों की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें