फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर बोला-डॉक्टर ने 200 ग्राम रोज लेने को कहा है तभी चल पाउंगा

Digvijay Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 01:53 PM IST

बलरामपुर जिले में हेडमास्टर शराब के नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंच गया। जब उनसे पूछा गया शराब पीकर क्यों आए हो तो हेडमास्टर ने कहा कि 'मेरा इलाज चल रहा है। फ्रैक्चर है, इसलिए डॉक्टर ने दवा के रूप में 100-200 ग्राम रोज लेने को कहा है, तभी चल पाउंगा।' घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राइमरी स्कूल का है। शुक्रवार को हेडमास्टर मनमोहन सिंह नशे की हालत में टेबल पर दोनों पैर रखकर आराम फरमाते दिखा। इसके बाद वह बच्चों को पढ़ाने भी लगा। टीचर बोल बम लिखा हुआ भगवा रंग का कपड़ा पहनकर पहुंचा था। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हेडमास्टर शराब के नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंच गया। जब उनसे पूछा गया शराब पीकर क्यों आए हो तो हेडमास्टर ने कहा कि 'मेरा इलाज चल रहा है। फ्रैक्चर है, इसलिए डॉक्टर ने दवा के रूप में 100-200 ग्राम रोज लेने को कहा है, तभी चल पाउंगा।' घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राइमरी स्कूल का है। शुक्रवार को हेडमास्टर मनमोहन सिंह नशे की हालत में टेबल पर दोनों पैर रखकर आराम फरमाते दिखा। इसके बाद वह बच्चों को पढ़ाने भी लगा। टीचर बोल बम लिखा हुआ भगवा रंग का कपड़ा पहनकर पहुंचा था। ग्रामीणों के अनुसार हेडमास्टर मनमोहन सिंह पहले भी कई बार नशे में स्कूल पहुंचा है। शिकायत के बाद BEO ने हेडमास्टर को अंतिम नोटिस जारी किया है। स्कूल में 40 से ज्यादा बच्चे, 2 शिक्षक पदस्थ रूपपुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या 40 से ज्यादा है। यहां हेडमास्टर के अलावे एक अन्य शिक्षक पदस्थ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर अकसर शराब पीकर आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वे मनमाने तरीके से स्कूल आते-जाते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने पहले कई बार शिकायत की, लेकिन हेडमास्टर पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। 2 बार नोटिस मिलने के बाद भी नहीं सुधरा स्कूल में शराब पीकर आने के कारण हेडमास्टर को पहले भी 2 बार नोटिस जारी किया गया था। अब एक बार फिर मनमोहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीईओ ने जांच कर रिपोर्ट डीईओ और कलेक्टर बलरामपुर को भेजा है। हेडमास्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है। BEO बोले- जांच प्रतिवेदन भेजा गया है वाड्रफनगर बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि हेडमास्टर को ताजा शिकायत के बाद अंतिम चेतावनी नोटिस दिया गया है। मामले का वीडियो संज्ञान में आया है। कार्यालय से जांच रिपोर्ट डीईओ और कलेक्टर बलरामपुर को निलंबन की सिफारिश के साथ भेज दी गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें