फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घूसखोर पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, किसान से लिए थे चार हजार रुपये

श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 08:35 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पटवारी का घूस लेते हुए एक वीडियो सोशल वीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने चौहद्दी बनाने के लिए किसान से चार हजार रुपये घूस ली। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कराई। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन मिलने के पर कलेक्टर ने पटवारी को निलबिंत कर दिया गया। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसान से घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल होने की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रा रोड द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन से सामने आये तथ्य के आधार पर तहसील पेण्ड्रा में पदस्थ पटवारी विजय प्रताप सिंह ने बंधी गांव निवासी किसान विनोद अग्रवाल से भूमि के चौहद्दी के बदले चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें