फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गरियाबंद के वनांचल क्षेत्र छुरा में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत का माहौल

गरियाबंद जिले में एक बार फिर राजिम के वनांचल ब्लॉक छुरा नगर में तेंदुआ पहुंच गया। दोपहर को नगर से लगे कृषि उपज मंडी के पास पेड़ के ऊपर तेंदुआ चढ़ा दिखाई दिया, जिससे लोगो में दहशत का माहौल है। छुरा नगर की कृषि उपज मंडी रिहायशी इलाके से लगा हुई है। छुरा ब्लॉक के कई गांवों में तेंदुआ दिखने की खबर लगातार सामने आ रही है। दो दिसंबर को एक चार वर्षीय बच्ची पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था, जिसका इलाज अभी भी रायपुर में चल रहा है। वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग में लगी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के आने-जाने वाले स्कूली बच्चों में भय का माहौल दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें