नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आज पांच मई को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर हंगामा मचाया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखी।