फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2025: रामानुजगंज में पितृ पक्ष की नवमी तिथि पर कन्हर नदी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अनुज कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 10:43 AM IST

बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में पितृ पक्ष की नवमी तिथि पर आस्था की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। उत्तर दिशा में बहने वाली पवित्र कन्हर नदी के तट पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह नदी उत्तरवाहिनी है और इसका जल प्रवाह गंगा के समान उत्तर दिशा की ओर है, इसलिए यहां गंगा तुल्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है।रामानुजगंज एवं आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग अपने पितरों का पिंडदान एवं तर्पण करने के लिए यहां पहुंचे। पितृ पक्ष के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है, लेकिन नवमी तिथि पर संख्या में विशेष वृद्धि देखी गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्हर नदी उत्तर प्रदेश में जाकर सोन नदी से मिलती है और अंततः गंगा नदी में विलीन हो जाती है, इसी कारण यहां की धार्मिक महत्ता अत्यधिक है। यहां प्रतिदिन मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय एवं नरेंद्र मिश्रा विधिविधान से श्रद्धालुओं से पिंडदान व तर्पण करवा रहे हैं। नदी तट पर धार्मिक मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा भाव से आहुति दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा एवं व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई से लेकर भीड़ नियंत्रण तक हर पहलू पर ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धा, आस्था और परंपरा का यह संगम रामानुजगंज को इस पितृ पक्ष में एक आध्यात्मिक केंद्र में बदल देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें