फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भालू पीड़ितों को कब मुआवजा?, मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन; सीएम साय के नाम ज्ञापन

Thu, 14 May 2026 06:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ ने वन परिक्षेत्र कार्यालय केल्हारी का घेराव किया। कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। यह प्रदर्शन भालू पीड़ितों को मुआवजा, तेंदूपत्ता भुगतान और भ्रष्टाचार के खिलाफ था।

कांग्रेस नेताओं ने वन विभाग पर ग्रामीणों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने तेंदूपत्ता भुगतान में देरी को भी एक बड़ा मुद्दा बताया। 

भालू हमले के पीड़ितों की अनदेखी पर भी नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक गुलाब कमरो मौजूद रहे। उनके साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे। उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें