फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोंडागांव में कलेक्टर ने राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 5 नवंबर को कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें राज्य और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों की प्रदर्शनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें