मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में एक कार्यक्रम स्थल से ही अपने अनुगामी वाहन और सुरक्षा काफिले को विदा कर दिया। मंत्री ने घोषणा की कि वे झूठी शानो-शौकत के लिए जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। अब वे केवल अपने निजी वाहन से ही यात्रा करेंगे। उन्होंने मंच से ही अनुगामी और अग्रगामी वाहन हटाने का निर्देश भी दिया।