छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जरवाय ग्राम स्थित गौठान में 6 गायों की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान देखा कि 6 गायें मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी। बीजेपी नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद पाया कि गौठान में गायों को लेकर चारे-पीन की कोई व्यवस्था नही है। मवेशी अव्यवस्था का शिकार होकर बीमार पड़कर काल के गाल में समा जा रहे हैं। मूणत ने शासन से इस घटना की जांच कराने और ठेकदार के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो जोन कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।