फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में नक्सलियों के गढ़ में आजादी का जश्न, पहली बार नक्सल प्रभावित गांवों में फहरा तिरंगा

नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। प्रभावित नुलकातोंग, उसकावाया, तुमलपाड़ और बड़ेसेट्टी समेत चार गांवों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा लहराया गया। लंबे समय से नक्सलियों के दबदबे वाले इन गांवों में आज ग्रामीणों और सुरक्षा बल के जवानों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।इन इलाकों में कभी लाल झंडा लहराता था और लोकतंत्र के खिलाफ नारे गूंजते थे। लेकिन इस बार माहौल बिल्कुल बदला हुआ था। गांव की गलियों में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी और लोग गर्व के साथ देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। ग्रामीणों ने भी इस मौके पर सुरक्षा बलों के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सलामी दी।सुरक्षा बलों ने तिरंगा फहराकर यह संदेश दिया कि अब यहां लोकतंत्र की जीत हो रही है। जवानों ने ग्रामीणों से देश की अखंडता और विकास में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो इन इलाकों को भय और हिंसा से मुक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है। ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उनके गांवों में शांति, विकास और खुशहाली लौटेगी। उन्होंने सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब वे लाल झंडे की जगह तिरंगे की शान में सिर झुकाएंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आगे बढ़ेंगे। यह दिन इन गांवों के लिए इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें