फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amit shah CG Visit: घोर नक्सल एरिया में अमित शाह ने लगाई चौपाल, एक पेड़ के नीच सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीजापुर जिले के गुडंम के 153 सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया। उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया। एक पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत भी की। स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सलियों की वजह से आप लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे, लेकिन अब हमारे वीर जवान आप लोगों के लिए यहां पर पुलिस सुरक्षा बल का कैंप खोला है। अब यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। आप लोगों के लिये सुरक्षा बल कैंप में हॉस्पिटल बनाया गया है। वहां पर जाकर इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी मूलभूत सुविधाएं आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को भी नक्सलियों से डरने की जरूरत नहीं है। अंत में 'एक पेड़ मां के नाम'कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें