फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत जोगी प्रतिमा विवाद: इस शर्त पर अनशन से उठे जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी, देखें वीडियो

Amit Jogi on Ajit jogi statue : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा के खंडित और चोरी करने के केस में दो दिन से छिड़ा रार फिलहाल थम गया है। प्रशासन और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी यानी जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी और उनके समर्थकों के बीच लिखित सहमति के बाद चबूतरा के पास प्रतिमा को अस्थायी रूप से रखा गया है। इस प्रकरण को लेकर जहां अमित जोगी ने पेंड्रा में अनशन कर शासन-प्रशासन को चेताया तो वहीं रायपुर में जेसीसीजे प्रवक्ता भगवानू नायक और पार्टी के संगठन मंत्री सौरभ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले को जल्द समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें