छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार था, जिसमें से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे।