छत्तीसगढ़ में रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के दौरान माल में चीख-पुकार मच गई। वीडियो में देख सकते हैं कि मॉल की तीसरे मंजिल से एक शख्स की गोद से बच्चा फिसलकर नीचे गिर गया। मौके पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन डॉक्टर्स की टीम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।