फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक केशव मेहर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह केशव मेहर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लोईंग की ओर जा रहा था। जब वे चांदमारी स्थित होम गार्ड कार्यालय के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक भारी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह दुर्घटना में स्कूटी सवार केशव मेहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उर्दना की ओर से इस मार्ग पर रोजाना भारी वाहनों का परिचालन होता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि सड़क पर ब्रेकर बनाए जाएं और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें