रायगढ़ जिला मुख्यालय में धर्मातरण का एक और मामला सामने आया है। शहर के एक मोहल्ले में पिछले कुछ दिनों से प्रार्थना सभा के जरिये धर्मांतरण कराये जाने की सूचना पर विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के सदस्य आज सुबह मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र के कांशीराम चैक के पास स्थित फादरी साउल नागा के मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराये जाने की सूचना पर विश्व हिंदु परिषद के अलावा बजरंग दल के सदस्यों के अलावा मोहल्लेवासी भी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और जय श्रीराम के नारा लगाना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही शहर के तीनों थानों के थाना प्रभारियों के अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद फादरी को पूछताछ के लिये थाने लेकर चली गई।बजरंग दल के नेताओं का कहना था कि एक समुदाय के लोगों के द्वारा निचली बस्ती के गरीब लोगों तक पहुंचकर उन्हें लालच देकर लगातार उनका धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है और डेढ माह के भीतर यह चैथा मामला सामने आया है।