फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायगढ़ में तेज रफ्तार कार बनी मौत का पहिया, दो युवक और महिला की दर्दनाक मौत

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के चाल्हा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा धरमजयगढ़–कापू मार्ग के खम्हार चाल्हा मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार और बेकाबू कार पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रही एक ग्रामीण महिला को रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कापू पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें