फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में दिनदहाड़े उठाईगिरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

रायगढ़ जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंडेन गैस एजेंसी वितरण का संचालक मोबाईल चार्जर लेने रूका था इसी बीच यह घटना हुई है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नटराज डनसेना, निवासी गेरवानी जो कि इंडेन गैस एजेंसी वितरण ग्रामीण क्षेत्र का काम करता है। आज दोपहर वह केवड़ाबाड़ी के पास स्थित एसबीआई मेन ब्रांच में पैसा जमा करने आया था जहां पैसा जमा करने के बाद वह मोबाइल चार्जर लेने के लिये शाम करीब पौने 5 बजे के आसपास रामनिवास टाकीज के पास पहुंचा था इस दौरान नटराज डनसेना कार को सड़क किनारे एक जगह में खडा कर वह मोबाईल दुकान गया हुआ था। इसी बीच एसबीआई मेन ब्रांच से ही बाईक सवार दो युवक उसका पीछा करते आ रहे थे उसमें से एक युवक ने कार के सामने की तरफ का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे एक बैग को लेकर फरार हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें बाईक सवार दो युवकों को घटना को अंजाम देकर फरार होते देखा गया है। बताया जा रहा है कि नटराज डनसेना बैंक में पैसे जमा कर चुका था और उसके बैग में मोबाईल, एटीएम, पासबुक के अलावा कुछ नगदी रकम होनें की होनें की बात कही जा रही है। फिलहाल पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में उक्त मामले की शिकायत कर चुका है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें