पश्चिम बंगाल कोलकाता में एक महिला डाक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या का मामला अभी शांत ही नही हो पाया था कि, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। रक्षाबंधन की शाम मेला देखने जाने घर से निकली एक 27 वर्षीय महिला के साथ रास्ते में कुछ युवकों के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पुसौर क्षेत्र में गैंगरेप की घटना के बाद आज सुबह से पुसौर थाने की पुलिस टीम गेट बंद करके अपना कामकाज करते रही और कल रात हिरासत में लिये गए 6 आरोपियों की शिनाख्त कराने के बाद आज उन्हें रायगढ़ न्यायालय ले जाया जा रहा है। पुसौर पुलिस बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।