फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ रेलवे स्टेशन: RPF जवान ने साथी प्रधान आरक्षक की सिर में दागी गोलियां, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार के तड़के आरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान अपने साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आज तड़के 4 बजे के आसपास आरपीएफ पोस्ट के भीतर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद प्रधान आरक्षक एस लादेर निवासी जांजगीर, ने अपने ही साथी पीके मिश्रा निवासी रिवा, के सिर पर अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल से 4 राउंड सिर पर गोली चलाकर हत्या कर दी। अचानक रेलवे स्टेशन में गोली चलने की आवाज से यहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। बताया जा रहा कि दोनों एक ही बैचमेट के थे और दोनों की नाइट में ड्यूटी लगी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। आरोपी प्रधान आरक्षक एस लदेर को साथी जवानों ने ही हिरासत में ले लिया। बहरहाल गोली कांड के बाद आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है, किसी को भी भीतर जाने नहीं दिया जा रहा है, रायपुर से आईजी के आने के बाद भी आगे की कार्रवाई होने की बात कही जा रही है और उसके बाद भी गोली कांड के असल कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें