फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के डिग्री कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का आभाव, कॉलेज के छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन

रायगढ़ जिला मुख्यालय में डिग्री कॉलेज के छात्रा मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पानी और शौचालय की समस्या को लेकर पहले भी धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज कालेज के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज के छात्र आज दोपहर अपनी पुरानी मांगो के निदान नही होनें से नाराज होकर एक बार फिर से धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्राचार्य कक्ष के बाहर कालेज छात्र के अलावा छात्र नेता जमीन में बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों का कहना था कि कॉलेज में पीने के पानी के लिए कई जगह वॉटर कूलर लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी उपलब्ध नहीं होता मजबूरन उन्हें बाहर से पानी खरीदकर पानी पड़ता है। साथ ही बाथरूम की हालत इतनी खराब है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। छात्र नेता ने बताया कि कालेज में पानी और बाथरूम की साफ-सफाई को लेकर एक सप्ताह पहले ज्ञापन दिया गया था और एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नही होनें पर आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा। इसी के तहत आज वे कालेज के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कालेज के प्राचार्य ए.के. भारती ने बताया कि कालेज के छात्र साफ-सफाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने आये थे। उसके लिये कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही साफ-सफाई के अलावा समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। साफ-सफाई निरंतर चलने वाली प्रकिया है जो लगातार चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें