फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में रंजिश के चलते भाजपा नेता के पैरावट में लगाई आग, पैरा जलकर हुआ राख

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा रंजिशवश एक भाजपा नेता के टिकरा में रखे पैरावट में आग लगाने का मामला सामने आया है। जिससे पूरा पैरा जलकर खाक हो गया है। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित लोइंग गांव निवासी भाजपा नेता सूर्यकांत त्रिपाठी के रेंगाल टिकरा में रखे पैरावट में बीती रात रंजिशवश किसी अज्ञात शख्स ने आग लगा दिया। इतना ही नही अज्ञात आरोपियों ने आग लगाने से पहले पास में स्थित बोर के ग्रीप को भी निकालकर कहीं फेंक दिया ताकि पैरावट में लगने वाले आग को बुझाया ना सके। इस मामले में भाजपा नेता सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसी ने रंजिशवश इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे पैरावट पूरी तरह से जल कर खाक हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रेंगाल टिकरा में उसने करीब तीन एकड़ के फसल की पैरावट को रखा था, जिसे किसी ने जान बुझकर आग के हवाले कर दिया वे इस मामले की पुलिस में शिकायत करने वाले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें