फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, तेज रफ्तार हुई अनियंत्रित

रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने की घटना में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने जोबरो हाल मुकाम खुरसलेंगा गांव का रहने वाला हेमसिंह राठिया 37 साल मंगलवार की दोपहर 12 बजे के आसपास धान ढुलाई करने के लिये झिकाबहाल से खुरसलेंगा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जब समकेरा -रायपारा के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सड़क किनारे ट्राली सहित पलट गई। जिससे इंजन में दबकर चालक हेमसिंह राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमनार पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें