सक्ती के सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए बॉयलर ब्लास्ट मामले में चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कंपनी पर सीधा हत्या का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है और मजदूरों की मौत के लिए वेदांता प्रबंधन जिम्मेदार है।