फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में जंगली हाथियों का दल ड्रोन कैमरे में कैद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 07:53 PM IST

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में शुक्रवार शाम जंगली हाथियों के एक दल को विचरण करते हुए देखा गया। हाथी मित्र दल के सदस्यों ने इस खूबसूरत नजारे को ड्रोन कैमरे में कैद किया और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, कुडेकेला परिसर में प्लांटेशन क्षेत्र के पास हाथियों का यह दल देखा गया, जिसमें 23 हाथी शामिल हैं। इनमें 4 नर, 14 मादा और 5 शावक हैं। बरसात के मौसम में जंगल की हरियाली के बीच यह दल बनहर, मादरपोखना मार्ग से होते हुए कुडेकेला और तुमकुडा की ओर बढ़ रहा है। हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, तुमकुडा और आसपास के ग्रामीणों से जंगल में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि हाथी-मानव संघर्ष से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें