फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, बाल बाल बची एक बच्ची की जान, वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

Sat, 11 Jul 2026 10:44 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक मासूम बच्ची की बाल बाल जान बची। घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम औरानारा गांव में आज सुबह 5 बजे शौच के जा रहे बंधन सिंह अगरिया (50) का हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए लगातार गांव में मुनादी कराते हुए किसी भी काम के सिलसिले में ग्रामीणों को जंगल तरफ नहीं जाने की अपील की गई थी।

इसी तरह की दूसरी घटना कापू रेंज के तालगांव बस्ती में आज सुबह तकरीबन 4 बजे एक हाथी घुसा था, जिसके बाद बस्ती में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। हाथी से बचने लोग इधर उधर भागने लगे तभी हाथी को देखकर अपनी बच्ची को लेकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्ची की बाल-बाल जान बची है। महिला पर हमला करने वाले हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।

बहरहाल दोनों ही मामलों में वन विभाग के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें