फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बंदर और कुत्ते में दिखी अनोखी दोस्ती, पीठ में बैठकर मस्ती करते नजर आया बंदर, वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 25 Mar 2026 07:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

रायगढ़ जिले में दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां बंदर और कुत्ते के बीच अनोखी दोस्ती देखने को मिली। इस नजारे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

ये नजारा है रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनारा गांव का, जहां इंसानों में बढ़ती दुरियों के बीच बेजुबानों ने अनोखी दोस्ती का संदेश दिया है। वीडियो में देख सकते है कि शरारती बंदर बेफिक्र होकर कुत्ते की पीठ पर सवार है, मानो उनके बीच बरसों पुरानी दोस्ती हो। इस दौरान कुत्ता में शांत होकर एक ही जगह पर चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है और वही कुछ बंदर कुत्ते आसपास भी घुमते नजर आ रहे हैं।

इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बहुत कम ही ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, अक्सर कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा ही देखा जाता है। बहरहाल कुत्ते और बंदरों के बीच दोस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें